Shardiya Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रों की हुई शुरुआत, मंदिर में हो रही विशेष पूजा
Shardiya Navratri 2022 : आज से शारदीय नवरात्रों की शुरुआत हो गई है। देशभर के साथ धर्मनगरी हरिद्वार में भी नवरात्रों की धूम दिखाई दे रही है। ऐसे में हरिद्वार में मां शीतला देवी मां मनसा देवी चंडी देवी और माया देवी के मंदिरों पर सुबह से ही माता की पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।
Shardiya Navratri 2022 : 
श्रद्धालुओं की भीड़ :
नवरात्रि को लेकर बाजार से चुके हैं और बाजारों में माता की चुन्नी के साथ ही पूजा की सभी सामग्री की जमकर खरीदारी हो रही है। बता दें कि शरादीय नवरात्रि के दौरान भक्त देवी दुर्गा की पूजा और आराधना करते हैं साथ ही श्रद्धालु 9 दिनों का उपवास कर देवी मां के अलग-अलग रूपों को पूज्ते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार मां दुर्गा को महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है।
Shardiya Navratri 2022 : वहीं माता सती के जन्म स्थान प्राचीन शीतला माता के मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री का कहना है कि नवरात्रों में विशेष तौर पर मंदिर को सजाया गया है। इन दिनों मंदिर में विशेष पूजा की जाती है जो श्रद्धालु सच्चे मन से माता की पूजा अर्चना करता है माता उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कानून व्यवस्था की हाई लेवल बैठक बुलाई , दिए यें निर्देश