उत्तराखंड

बनबसा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को उसके भाई व मामा के साथ अवैध स्मैक सहित किया गिरफ्तार

Uk Tak News

 

थाना बनबसा पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर को उसके भाई व मामा के साथ अवैध स्मैक सहित किया गिरफ्तार

बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत ₹ 738000 , तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 01 मोबाइल फोन, नगदी बरामद

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद चम्पावत *श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशन में जनपद में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत चम्पावत पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20 अक्टूबर, 2026 को क्षेत्राधिकारी टनकपुर *श्रीमती निहारिका सेमवाल* के पर्यवेक्षण में थाना बनबसा पुलिस द्वारा दिनाँक-20.10.2026 को समय -22.05 बजे धनुषपुल चौकी चैक पोस्ट थाना बनबसा में चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK03- C- 3545 पर सवार 03 व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार 01-गौरव सक्सेना पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-24 वर्ष के कब्जे से 8.13 ग्राम अवैध स्मैक ,2- देवेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-54 वर्ष के कब्जे से 8.15 ग्राम अवैध स्मैक ,3- अनूप सक्सेना उर्फ कल्लू पुत्र स्व0 अनिल सक्सेना निवासी -वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-28 वर्ष के कब्जे से 8.32 ग्राम अवैध स्मैक *कुल 24.60 ग्राम अवैध स्मैक* मोटरसाइकिल संख्या UK03C- 3545 HF DELUXE से परिवहन करते हुए बरामद की गई । बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग *₹ 738000/* – ( सात लाख अड़तीश हजार रुपये) बताई गई

तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बनबसा में *मु0अ0सं0 -84/2026, धारा – 8/21/27/60 NDPS Act पं* जीकृत किया गया है। अभियुक्त देवेन्द्र सिंह अनूप सक्सेना व गौरव सक्सेना जो सगे भाई का मामा है तथा अभियुक्त अभियुक्त अनूप सक्सेना थाना बनबसा का हिस्ट्रीशीटर है तथा गौरव सक्सेना भी पूर्व में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है जिनका आपराधिक इतिहास निम्नवत है —
*आपराधिक इतिहास – अनूप सक्सेना*
क्रं.सं0 FIR NO धारा
1. 37/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
2. 65/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
3. 76/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
4. 31/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बनबसा चम्पावत
5. 110/22 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बनबसा चम्पावत
6. 80/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बनबसा चम्पावत
7. 35/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बनबसा चम्पावत
8. 28/25 धारा 115(2),191(2), 351(2), 352 BNS थाना बनबसा चम्पावत
9. 141/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना नानकमत्ता जिला ऊ0सि0नगर

*आपराधिक इतिहास- गौरव सक्सेना*
क्रं.सं0 FIR NO धारा
1-28/25 धारा 115(2),191(2), 351(2), 352 BNS थाना बनबसा चम्पावत
2-37/25 धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट थाना थाना बनबसा चम्पावत
3-देवेन्द्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी वार्ड नं0-05,मीना बाजार थाना बनबसा जनपद चम्पावत उम्र-54 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*
1.24.60 ग्राम स्मैक — अनुमानित कीमत ₹ 738000 /-
2. तस्करी में प्रयुक्त एक HF DELUXE मोटरसाइकिल संख्या- UK03- 03 C- 3545
3. 01 मोबाइल फोन।
4. नगदी ₹ 350/-

👮🏻 *पुलिस टीम*
1. विनय मित्तल थानाध्यक्ष, थाना-बनबसा
2. उ0नि0दीवान सिंह थाना-बनबसा
3. हे0का0 116 नईम अहमद थाना-बनबसा
4. का0 02 प्रवीण कुमार थाना-बनबसा
5. का0 78 उमेश प्रसाद थाना-बनबसा

जनपद चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान में पुलिस का सहयोग करें।

*जनपद चम्पावत पुलिस*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *