Russia-Ukraine War 2022 : जानिए क्यों हुई रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरूआत ?
Russia-Ukraine War 2022 : रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है। हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच तनाव का मामला कोई नया नहीं है। दरअसल यूक्रेन यूरोपीय संघ के काफी निकट है। लेकिन ये नजदीकी रूस को पसंद नहीं है।
Russia-Ukraine War 2022 :
नाटो का सदस्य बनना :
Russia-Ukraine War 2022 : साल 1991 में यूक्रेन ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। जिसके बाद यूरोपीय संघ से यूक्रेन की नजदीकियां बढ़ी। जो रूस को पसंद नहीं है। यूक्रेन, अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनना चाहता है। लेकिन रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने के खिलाफ है।
दरअसल रूस अमेरिका और नाटो से इस बात की गारंटी चाहता था कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य न बनाया जाए लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देश इस बात के लिए राजी नहीं हैं। रूस ये नहीं चाहता था कि नाटो सैनिकों उसकी सीमा के पास तक पहुंचे साथ ही रूस का कहना है कि यूक्रेन की वजह से अमेरिका और नाटो के मेंबर वाले देश उसकी सीमा के नजदीक प्रवेश बनाना चाहते हैं।
Russia-Ukraine War 2022 :
रूस और अमेरिका के बीच मतभेद :
Russia-Ukraine War 2022 :सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस और अमेरिका के बीच रिश्तों में मतभेद बने रहे हैं। लेकिन यूरोप से सटे कुछ आजाद राष्ट्र और कई पश्चिमी देश अमेरिका के संपर्क में आए और उनकी अमेरिका के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी। जो रूस को कभी नहीं भाया। यूक्रेन को अमेरिका और रूस के बीच एक तरह से वर्चस्व की लड़ाई के तौर भी देखा जा रहा है।
Russia-Ukraine War 2022: 
अमेरिका और नाटो :
Russia-Ukraine War 2022 : साल 2019 में वोलोदिमीर जेलेंस्की को यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की कोशिशें तेज कर दी गई। जिस के कारण यूक्रेन की सीमा पर रूसी अपने हजारों सैनिकों खडा करता था। जिस पर अमेरिका और नाटो ने कई बार चेतावनी के साथ नाराजगी जताते हुए रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। माना जाता है साल 2014 से अब तक कई टकराव में 3,000 से ज्यादा नागरिकों की जान जा चुकी है।
ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसे हैं उत्तराखंड के इतने छात्र, सीएम धामी ने दिया आश्वासन