Pushkar Singh Dhami : धामी की सरकार को 6 महीने पुरे, ताबड़तोड़ किया जिलों का प्रवास, ये लिए बड़े फैसले
Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार को 6 महीने का समय पूरा हो गया है 6 महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ताबड़तोड़ जिलों का प्रवास किया और सरकार की योजनाओं का खुले मंच से प्रचार प्रसार किया 6 महीने के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की उम्मीदों पर काफी खरे उतरे |
Pushkar Singh Dhami : हाथ फैक्चर होने के बाद भी मुख्यमंत्री की दौड़ जारी रही 1 दिन में 2 जिले पर प्रवास करने के बावजूद मुख्यमंत्री कड़े फैसले लेने के लिए जाने गए केंद्र से आए कैबिनेट मंत्रियों से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक हर किसी ने पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई और मुख्यमंत्री धामी को धाकड़ धामी का नाम दिया युवा मुख्यमंत्री होने के साथ ही ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नाम से भी पुष्कर सिंह धामी जाने गए |
Pushkar Singh Dhami :
Pushkar Singh Dhami : 5 सालों में उत्तराखंड में भले ही 3 मुख्यमंत्री बदले गए लेकिन पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद हर कोई धामी के कार्यों की सराहना कर रहा है साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 6 महीने की सरकार में 600 से ज्यादा फैसले उन्होंने लिए हैं जो कि जनता के हित में है साथ ही धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार लोगों के हित में कार्य कर रही है |
