India-US Military Exercise : भारत अमेरिका युद्ध अभ्यास से बढ़ेगी चीन की टेंशन उत्तराखंड में इस जगह होगा अभ्यास
India-US Military Exercise : भारत अमेरिका युद्ध अभ्यास से चीन की टेंशन बढ़ने वाली है। दरअसल भारत और अमेरिका युद्धाभ्यास चीन की सीमा के पास होने जा रहा है। दोनों देशों के बीच अभ्यास उत्तराखंड के औली में अक्टूबर महीने में होगा और इस दौरान कई समझौते भी भारत और अमेरिका के बीच हो सकते हैं।
India-US Military Exercise :
India-US Military Exercise : सूत्रों की मानें तो 14 से लेकर 31 अक्टूबर तक औली में भारत-अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास होने जा रहा है, इस दौरान मेघा अभ्यास के लिए जटिल अभ्यास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। इससे पहले अक्टूबर 2021 में अमेरिका के अलास्का में भारत और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास हुआ था। इस अभ्यास से भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच समझ सहयोग और सक्रियता बढ़ेगी, बता दे कि कुछ समय से अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंध मजबूत होते हुए नजर आ रहे हैं।
India-US Military Exercise : इससे पहले 2016 में भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण सुरक्षा समझौता हुआ था। जिसने कि दोनों देशों की सेना एक दूसरे के ठिकानों का इस्तेमाल कर हथियार की मरम्मत और आपूर्ति कर सकते हैं अब कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि एक ओर जहां भारत और अमेरिका चीन सीमा से करीब 100 किलोमीटर के दायरे में युद्धाभ्यास करेगा, तो वही चीन भी अपनी सीमाओं पर शक्ति प्रदर्शन कर सकता है।
ये भी पढ़ें : इस जेल में 70 कैदियों हुआ कोरोना, मचा हड़कंप