Makar Sankranti 2023 : मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने की क्या है मान्यता
Makar Sankranti 2023 : जनवरी के महीने में मकर संक्रांति का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, तो उस दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है और इस दिन खास रूप से खिचड़ी बनाने की खास परंपरा है।
Makar Sankranti 2023 :
इस साल आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है इस दिन गंगा स्नान और दान करने का प्रचलन है साथ ही इस दिन के गंगा स्नान को महा स्नान भी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से शनि और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं वही इस दिन खिचड़ी खाने की भी परंपरा है, मान्यताओं के अनुसार धान की कटाई के बाद चावल को सबसे पहले खिचड़ी के रूप में भगवान को चढ़ाया जाता है और माना जाता है कि खिचड़ी में प्रयोग होने वाली उड़द की दाल का संबंध शनि देव, चावल का चंद्रमा और घी का प्ररूप सूर्य भगवान से होता है। इसलिए इस दिन खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है।
Makar Sankranti 2023 : खिचड़ी बनाने को लेकर धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक कारण भी है क्योंकि खिचड़ी पौष्टिक आहार होता है और ये आसानी से पच भी जाता है साथ ही तिल, गुड़ से बने हुए व्यंजन भी बनाये जाते हैं।
ये भी पढ़े : जोशीमठ पर सीएम धामी की आपातकाल बैठक, लिए कई बड़े फ़ैसले