Inauspicious To Cut A Cat’s Path : बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों माना जाता हैं ?
Inauspicious To Cut A Cat’s Path : भारत में अनिश्चित काल कई मान्यताएं चली आ रही हैं। उनमें एक यह मान्यता है कि अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो अपशगुन होता है, या लोग ठहर जाते हैं और इंतजार करते हैं। जब तक कोई दूसरा व्यक्ति आगे नहीं निकल जाता है तब तक आगे नहीं बढ़ते हैं या वह थूक फेंक देते हैं और कुछ समय रुक कर रास्ता पार करते हैं।
Inauspicious To Cut A Cat’s Path:
ये है वजह :
Inauspicious To Cut A Cat’s Path : ज्योतिष शास्त्र में राहु को अशुभ ग्रह माना गया हैं। जो आपके जीवन में कई तरह की समस्याओं का कारक होता है और इसके अशुभ प्रभाव से जीवन में नकारात्मकता आती है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। सही शब्दों में कहा जाए तो लोग बिल्ली से नहीं बिल्ली पर सवार राहु की वजह से बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं मानते हैं। मान्यता है कि राहु जिस तरह दुर्घटना का कारक है, वहीं बिल्ली का रास्ता काटने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं ।
Inauspicious To Cut A Cat’s Path :
कुछ मान्यताएं :
यह भी मान्यता है कि बिल्ली की ज्ञानेंद्रियां बहुत तेज़ होती हैं। कुछ भी अशुभ होने से पहले उसे इसका आभास हो जाता है। इसीलिए माना जाता है कि बिल्ली यदि रोये या रास्ता काट दे तो मृत्यु तुल्य दुख होता है साथ ही यह भी कहा जाता है कि पुराने समय में ज़्यादातर घर खुले होते थे। ऐसे में बिल्ली घर में आकर दूध पी जाती थी। दही, मक्खन आदि जूठा कर देती थी। बिल्ली द्वारा किए जाने वाले नुकसान के कारण लोग उसे घर के आसपास नहीं आने देते थे। घर के लोगों को बिल्ली से दूर रखने के लिए लोग उसे अशुभ कहते थे।