Flower Vally Uttarakhand : क्यों प्रसिद्ध है विश्व विख्यात फूलों की घाटी
Flower Vally Uttarakhand : उत्तराखंड एक देव स्थल और अपने प्राकृतिक सौंदय के कारण जाना जाता है। यहीं पर मौजूद है विश्व विख्यात फूलों की घाटी जो उत्तराखंड राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह फूलों, हरियाली और स्वच्छ वातावरण से सबका मन मोह लेती है। यह फूलों की घाटी विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन् 1982 में घोषित विश्व धरोहर स्थल नन्दा देवी अभयारण्य नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान का एक भाग है।
Flower Vally Uttarakhand :
क्यों प्रसिद्ध है फूलों की घाटी
Flower Vally Uttarakhand : उत्तराखंड के स्थानीय लोग इसे देवता का निवास स्थल कहते हैं। साथ ही हिमाच्छादित पर्वतों से घिरा हुआ और फूलों की 500 से अधिक प्रजातियों से सजा हुआ यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों या फूल प्रेमियों के लिए एक विश्व प्रसिद्ध स्थल बन गया। यहां पर दुनिया के दुर्लभ प्रजाति के फूल, वन्य जीव-जंतु, जड़ी-बूटियां व पक्षी पाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें : देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी है राष्ट्रपिता बापू की कई यादें