ISRO Satellite Launch : इसरो ने साल 2022 का पहला सैटेलाइट पीएसएलवी-सी 52 किया लॉन्च

Uk Tak News

ISRO Satellite Launch: इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साल 2022 का पहला सेटेलाइट लॉन्च कर दिया है। आज सुबह 5:59 मिनट पर PSLV-C52 को अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च करके दो उपग्रहों इन्सपायर सैट-1 और आईएनएस-2टीडी को को स्थापित कर दिया गया। जिसे पृथ्वी से 529 किलोमीटर की ऊंचाई पर और सूर्य की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित किया है। बता दें ये सेटेलाइट लगभग 1,710 किलोग्राम वजन का है। इसे इसरो ने की अद्भुत उपलब्धि माना जा रहा है।

ISRO Satellite Launch:ISRO Satellite Launch:

ट्वीट से जानकारी : 

ISRO Satellite Launch: इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि “भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान PSLV-C52 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार,  हरिकोटा से 14 फरवरी, 2022 को 06:17 घंटे IST पर 529 किमी ऊंचाई की एक इच्छित सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह EOS-04 को इंजेक्ट किया। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सैटेलाइट लॉन्च होने के बाद बताया कि ‘‘पीएसएलवी-सी5 मिशन को पूरा कर लिया गया है। पहला उपग्रह ईओएस-04 को पीएसएलवी-सी52 उपग्रह इन्सपायर सैट-1 और आईएनएस-2टीडी सटीक कक्षा में स्थापित हो गया है।”  ISRO Satellite Launch

 

ये भी पढ़ें : राज्य के सखी बूथों पर दिखा महिला वोटर्स का उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *