Heat Wave Alert : गर्मी के प्रकोप से हुआ जीना बेहाल, ऐसा है शहरों का हाल

Uk Tak News

Heat Wave Alert :  इस साल पड़ रही गर्मी ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उत्तराखंड में अपना कहर बरपाया है। जहां राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, तो कुमाऊं के शहर हल्द्वानी में भी पारा 40 के पा रहा।

Heat Wave Alert :   

Heat Wave Alertहीट वेव का अलर्ट जारी :

सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां कभी राजधानी देहरादून को उत्तराखंड का वेनिस कहा जाता था लेकिन इस साल यहां भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसका बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग माना जा रहा है। जहां मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर हीट वेव का अलर्ट जारी किया है और साथ ही अगले कुछ दिनों तक से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ डायरिया और वोमिटिंग के मरीज भी बढ़ने लगे हैं साथ ही ज्यादा संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे हैं।

Heat Wave Alert

Heat Wave Alert : बढ़ती गर्मी के कारण प्रदेश के पर्यटन स्थलों में भी दिन के समय पर्यटक बाहर निकलते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। हालाकिं मौसम विभाग का यह भी कहना है कि आगामी 15 जून के बाद गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी।

Heat Wave Alert

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *