Hunar Haat Mela : राजधानी में हुनरमंदों के लिए खुला हुनर हाट

Uk Tak News

Hunar Haat Mela : देहरादून में 30वें हुनर हाट मेले का शुभारंभ हो गया है। इस मेले में उत्तराखंड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया। मेले में हस्तशिल्प स्थानीय उत्पाद और ऑर्गेनिक उत्पादों देखने को मिलेंगे। इससे जहां बाजारों को उत्पाद मिलेगा, वहीं उत्पादों को बाजार मिलेगा। राज्य में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

Hunar Haat Mela:


 Hunar Haat Mela

मेले में क्या रहेगा खास : 

Hunar Haat Mela : मेले की थीम वोकल फॉर लोकल रखी गई है। हुनर हाट मेले में 30 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 500 से अधिक हस्त शिल्पकार व हुनरमंद भाग ले रहे हैं। बता दें इस हुनर हाट मेले का आयोजन 7 नवंबर तक होगा। हुनर हाट के माध्यम से अभी तक लगभग 6 लाख शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं। मेले में कई राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाए गये हैं, इससे वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े : फेसबुक अब नये नाम “मेटा” से जाना जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *