Uttarakhand Election 2022 Voting: राज्य के सखी बूथों पर दिखा महिला वोटर्स का उत्साह

Uk Tak News

Uttarakhand Election 2022 Voting : उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह से ही जारी है। राज्य में पहली बार महिलाओं के लिए अलग से पोलिंग बूथ की व्यवस्था की गई है यानी निर्वाचन आयोग ने 101 सखी बूथ बनाए हैं। जिसमें सुरक्षाकर्मियों से लेकर पोलिंग पार्टियों में केवल महिलाएं हैं। जिसके बाद महिला मतदाताओं में उत्साह काफी बढ़ गया है। इसके साथ ही इसे महिला सशक्तिकरण के रूप में एक अच्छा कदम बताया जा रहा है।

Uttarakhand Election 2022 Voting :  Uttarakhand Election 2022 Voting   

बूथों पर व्यवस्थांए :
Uttarakhand Election 2022 Voting : बुजुर्ग महिलाओं को बूथों पर लाइन में खड़ा ना हो कर सीधे वोट डालने का अधिकार दिया गया है। इसके साथ ही को कोविड महामारी के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए भी नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं बूथों पर टेंपरेचर चेक और सैनेटाइज किया जा रहा है, साथ ही मास्क और हैंड ग्लैफ़ भी दिए जा रहे हैं। मतदान केंद्रों में लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लोग मतदान के बाद यहां पर सेल्फी भी रहे ले रहे हैं। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने कई बूथों का औचक निरीक्षण किया ,है इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। Uttarakhand Election 2022 Voting

 

ये भी पढ़ें : भारत के इतिहास में जवानों के खुन से लिखा है 14 फरवरी का दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *