UK CM Met UP CM : उत्तराखंड सीएम धामी ने यूपी सीएम योगी से मुलाकात कर की ये अपील
UK CM Met UP CM : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश दौरे पर है, जहा उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेट की है, मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी और सीएम योगी आदित्यनाथ की लम्बी बैठक चली, जिसमे उत्तराखंड प्रदेश के कई मसलो पर चर्चा हुई है |

UK CM Met UP CM : मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ से अपील की है, की राज्य में लंबित मसलो का हल निकाले, आपको बतादे 21 सालों से दोनों राज्यों के बीच परिसम्पत्ति विवाद चल रहा है, आज भी उत्तरप्रदेश के अधीन उत्तराखंड की 20 हजार करोड़ की संपत्ति है |
UK CM Met UP CM :
ये है उत्तराखंड के लंबित मामले :
UK CM Met UP CM : 1 – महाकुम्भ मेले की लगभग 687 हैक्टर भूमि सिंचाई विभाग को मिलनी है |
2 – बिजली बिलों का यूपीसीएल को 60 करोड़ का रुपये मिलने है |
3 – उत्तराखंड वन विकास निगम को 229.55 करोड़ की धनराशि मिलनी है |
4 – उत्तराखंड परिवहन निगम को 36 करोड़ दिया जाना है |
5 – उत्तराखंड पर्यटन विभाग को गंग नहर में वाटर स्पोर्ट्स की मंजूरी दी जानी है |
UK CM Met UP CM : ऐसे कई मामले लंबित है जिनका समाधान करने के लिए सीएम धामी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील की है,साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लखनऊ में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना भी की |