Dev Diwali 2021: देव दीपावली पर हरकी पैड़ी में हजारों दीयों ने बढ़ाई रौनक
Dev Diwali 2021 : आज कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर पूरे देश में देव दीपावली मनाते हैं। हर साल की तरह इस साल भी देव दीपावली के दिन हरिद्वार के ब्रह्मकुंड पर ग्यारह हजार दीये जलाकर देव दीपावली मनाई साथ ही आतिशबाजी भी की गई। जिसके बाद जगमगाते हुए हरकी पौड़ी की रौनक देखते ही बनती है, कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी देवता धरती पर आकर गंगा में स्नान करते हैं।
Dev Diwali 2021 : ये है मान्यता : 
Dev Diwali 2021 : पुराणों के अनुसार देवी देवता इस दिन दिवाली मनाते हैं। मान्यता है कि राजा बली से आजादी मिलने के बाद भगवान विष्णु इस दिन स्वर्ग में आये थे। इस खुशी में सभी देवताओं ने दीये जलाये थे। कहते हैं देवताओं की दीपावाली पर पृथ्वी को अंधकार से प्रकाश की ले जाती है और ऊर्जा देती है। कार्तिक पूर्णिमा पर महालक्ष्मी की पूजा होती है और गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। कुछ लोग कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी विवाह की भी मान्यता रखते हैं और तुलसी विवाह मनाते हैं।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड सीएम धामी ने यूपी सीएम योगी से मुलाकात कर की ये अपील