Snow Fall In Uttarakhand : उत्तराखंड की हसीन वादियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
Snow Fall In Uttarakhand : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में दो दिन से बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर जारी है। जिससे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सीजन कर पहली बर्फबारी से जहां केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री और यमुनात्री में बर्फ जमने से आम जन जीवन को प्रभावित किया है।
Snow Fall In Uttarakhand : तो वहीं मौसम के बदलाव के कारण प्रदेश के सेब कारोबारियों और व्यापारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। वहीं ऐसे खूबसूरत नजारों को देखने के लिए पर्यटक प्रदेश की इन वादियों का रूख कर रहे हैं। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश और तेज ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। जिससे लोग अपने घरों में ठिठुर कर रहने को मजबूर हो गये हैं |
Snow Fall In Uttarakhand :
Snow Fall In Uttarakhand : लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज्य के बदले मौसम से ऊंचे इलाकों में तापमान माइनस में पहुंचा गया है। चारों धामों के अलावा पर्यटन क्षत्रों जैसे औली की पहाड़ी चोटियां बर्फ से लदालद भर गई हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घण्टों में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी की रैली के बाद देवभूमि में राहुल गांधी की हुंकार