Mulayam Singh Yadav Death : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Uk Tak News

Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संरक्षण और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज देहांत हो गया। उन्होंने 82 साल की उम्र में मेदांता अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें ली।

 

Mulayam Singh Yadav Death :Mulayam Singh Yadav Deathराजकीय शोक घोषित :

मुलायम सिंह यादव पिछले काफी समय से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें सांस में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। कुछ दिन पहले उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। उनके निधन की खबर के बाद ही पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं उत्तर प्रदेश में 3 दिनों के राजकीय शोक घोषित किया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। सैफई में मुलायम सिंह यादव का कल दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान सेअंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही उनके बेटे अखिलेश यादव के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तुरंत मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे। तो वहीं अस्पताल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखेन को मिल रही है।

Mulayam Singh Yadav Death

 

Mulayam Singh Yadav Death :  बता दें कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर साल 1939 को हुआ था वह पेशे से एक शिक्षक थे लेकिन लोहिया आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ। समाजवादी पार्टी की स्थापना मुलायम सिंह यादव ने ही की थी। उन्होंने समाजवादी विचारधारा पर पार्टी बनाई थी मानस जाता है कि उन्होंने जनता दल की हालत पर एक नई पार्टी बनाने का फैसला लिया था।

Mulayam Singh Yadav Death

 

 

ये भी पढ़ें : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *