Himachal Pradesh Election Date 2022 : हिमाचल विधानसभा चुनाव में विधायक सुमित हृदयेश को मिली यह जिम्मेदारी
Himachal Pradesh Election Date 2022 : हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने में बस कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने ही अपनी कमर कस ली है। वहीं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश को हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए एकअहम जिम्मेदारी दी गई है।
Himachal Pradesh Election Date 2022 :
जताया आभार :
माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में आगामी दिसंबर महीने में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसके मद्देनजर हिमाचल की जयसिंहपुर विधानसभा सीट के लिए विधायक सुमित हृदेश को प्रवेक्षक बनाया गया है। जिसके बाद सुमित हृदयेश ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया साथ ही कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं और जनसरोकारो से जुड़े सभी मुद्दों को पूरी शक्ति के साथ समस्त कांग्रेस के साथियों को साथ लेकर लड़ेंगे और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
Himachal Pradesh Election Date 2022 : बात करें सुमित हृदयेश की तो वो आयरन लेडी नाम से मशहूर स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के बेटे हैं और मौजूदा समय में हल्द्वानी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और एआईसीसी के सदस्य हैं।
ये भी पढ़ें : महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई