Happy Holi 2022 : जानें भारत में अनोखे अंदाज से खेले जाने वाली होली
Happy Holi 2022: पूरे देश में होली अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। खासकर अबीर-गुलाल एक दूसरे को लगाकर होली खेली जाती है। लेकिन भारत में कई ऐसी जगह है जहां अलग-अलग प्रकार और अनोखी होली खेली जाती है। कहीं लठमार तो कहीं कपड़ा फाड़ होली। आइए जानते हैं अनोखी होली हो के बारे में
Happy Holi 2022:
फूलों की होली :
Happy Holi 2022 : उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में में होली का जश्न लगभग एक दो हफ्ते पहले ही शुरू हो जाता है ।वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल और फूलों की अनोखी होली खेली जाती है। यहां भगवान कृष्ण और राधा रानी की फूलों की होली का नजारा ही अलग होता है।
Happy Holi 2022: 
लठमार होली :
उत्तर प्रदेश के बरसाने में लठमार होली खेली जाती है। बरसाना राधा रानी का मायका कहा जाता है। यहां महिलाएं लठ से पुरुषों पर प्रहार करते हुए होली खेलती हैं और इस दौरान पुरुष भी ध्यान से खुद को बचाते हैं।
Happy Holi 2022 : 
कपड़ा फाड़ होली :
Happy Holi 2022 : राजस्थान के पुष्कर में कपड़ा फाड़ होली खेली जाती है। इस होली को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। पुष्कर के वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर होली का आयोजन होता है। यहां की कपड़ा फार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। होली के दिन भीड़ जुटने के बाद सभी में कपड़े फाड़ने की एक अनोखी होड़ मच जाती है और यह नजारा देखना काफी दिलचस्प होता है।
ये भी पढ़ें : ऐसे करें आधार से पैन लिंक, वरना नहीं होगा लेन-देन