Gaura Shakti App : महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीएम धामी ने गौरव शक्ति ऐप किया लॉन्च
Gaura Shakti App : उत्तराखंड सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के मद्देनजर एक ऐप लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग की ओर से बनाए गए गौरव शक्ति ऐप को लांच किया यह ऐप खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए बनाया गया है।
Gaura Shakti App :
पुलिस की सुरक्षा :
गौरव शक्ति ऐप में सरकारी, गैर सरकारी के अलावा किसी भी संस्थान में कार्यरत महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी महिलाओं की जानकारी को गोपनीय रखा जाएगा इसके साथ ही इस ऐप के जरिए कामकाजी महिलाएं हमेशा पुलिस की सुरक्षा में रहेगी और हर 15 दिन के अंदर महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा हालचाल जाने के साथ यह फीडबैक भी लिया जाएगा।
इससे ई- शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है इसके साथ ही इस ऐप में कानूनी अधिकारों की जानकारी और कई महत्वपूर्ण फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
Gaura Shakti App : इस ऐप को लॉन्च करते हुए सीएम धामी ने कहा कि कामकाजी महिलाओं को इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रचार प्रसार किया जाएगा साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि इस ऐप के जरिए आई सभी शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।
ये भी पढ़ें : रेल विभाग की इस ट्रेन में लाइफ टाइम फ्री है सफर