Uttarakhand Sthapna Diwas : राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा का संकल्प और कांग्रेस की चिंता

Uk Tak News

Uttarakhand Sthapna Diwas : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में भाजपा जहां संकल्प लेते हुए दिखाई दी तो कांग्रेस उत्तराखंड की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए नजर आई।

Uttarakhand Sthapna Diwas :

Uttarakhand Sthapna Diwasसंकल्प और चिंता :

राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्थापना दिवस की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सीएम धामी ने कहा कि स्वर्गीय पूर्व अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में उत्तराखंड को एक राज्य का दर्जा दिया गया था और आज युवा होते उत्तराखंड को 22 साल पूरे हो चुके हैं तो भाजपा इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि उत्तराखंड राज्य को सपनों के आधार पर बनाया गया था उन सपनों को पूरा करने के लिए वह हमेशा कार्य करती रहेगी।

Uttarakhand Sthapna Diwas

Uttarakhand Sthapna Diwas : वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस मुख्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही इन 22 सालों में उत्तराखंड में क्या कुछ खोया और क्या कुछ पाया पर मंथन किया गया राज्य में कांग्रेस का क्या योगदान रहा इस पर चर्चा करते हुए चिंता जाहिर की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि आज उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है स्कूलों और अस्पतालों के स्थिति दयनीय है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राज्य आज कर्ज में डूबा हुआ है जो प्रदेश के लिए चिंता का विषय है।

 

 

ये भी पढ़ें :  22 साल का हुआ उत्तराखंड राज्य, सीएम धामी और पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *