Uttarakhand Shaurya Samman : उत्तराखंड शौर्य सम्मान पाने वाले पहले राजनेता बने शिक्षा मंत्री
Uttarakhand Shaurya Samman : राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत को उत्तराखंड शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। इसके साथ ही वो प्रदेश में उत्तराखंड शौर्य सम्मान पाने वाले पहले राजनेता बन गए हैं।
Uttarakhand Shaurya Samman :
शौर्य सम्मान :
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ऐसे पहले राजनेता बन गए हैं। जिन्हें उत्तराखंड फॉरेस्ट सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया है। आज उत्तराखंड शौर्य अभियान समिति ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को साल 2022 शौर्य सम्मान से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र और शॉल ओढ़ाकर पुरस्कार दिया। इस दौरान धन सिंह रावत ने भी समिति का आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा ही प्रवेश के सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही हर व्यक्ति को शिक्षा मिले इसके लिए कार्य करते रहेंगे।
Uttarakhand Shaurya Samman : इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पूरे देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है जहां आगामी जुलाई से नई शिक्षा नीति लागू हो जाएगी।