Shinzo Abe death : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत, भारत में राष्ट्रीय शोक

Uk Tak News

Shinzo Abe death  : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें हत्यारों ने 2 गोलियां मारी थी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। हालांकि हमले के कुछ देर बाद ही हमलावरों को पकड़ लिया गया।

Shinzo Abe death  :Shinzo Abe deathराष्ट्रीय शोक :

जापान के पूर्व सीएम शिंजो आबे को सुबह 2 गोलियां लगी थी। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी हालत नाजुक थी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। शिंजो आबे के निधन के बाद भारत में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए लिखा कि “पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।”

Shinzo Abe death

Shinzo Abe death  : बता दें कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे और उस दौरान हमलावर ने उनके पीछे से हमला करते हुए उन्हें 2 गोलियां मार दी और गोली लगने के बाद उन्हें हार्टअटैक भी आया साथ ही उनका काफी खून भी रह गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 67 के शिंजो आबे की मौत हो गई।

 

 

ये भी पढ़ें : यहां महिलाओं के बिकनी पहनने पर लगा बैन, देना होगा जुर्माना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *