Safety Of Women : महिला सुरक्षा को लेकर बनेगा पुलिस ऐप, जानकारी रखी जाएगी गुप्त

Uk Tak News

Safety Of Women :  महिला सुरक्षा को लेकर राज्य पुलिस एक और कदम उठा रही है। अब उत्तराखंड में काम करने वाली महिलाओं के लिए पुलिस विशेष ऐप बना रही है। जिसमें महिलाएँ अपनी जानकारी उपलब्ध कराएँगी ताकि किसी भी परेशानी की स्तिथि में वो एक बटन के माध्यम से पास के थाने में अपनी शिकायत भेज सकें।

Safety Of Women : Safety Of Women

महिलाओं के लिए ऐप :

वहीं अपर पुलिस महानिर्देशक  का कहना है की उत्तराखंड पुलिस ऐप पर गौरा शक्ति के ऑप्शन पर महिलाएँ अपना रेजिस्ट्रेशन करा सकेंगी और उनकी सभी जानकारी गुप्त रखी जाएगी साथ ही महिला पुलिस अधिकारी महिलाओं की शिकायतों का संज्ञान लेंगी। हाल ही में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश की महिलाओं के लिए ऐप बनाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए थे जिसमें महिलाएँ अपनी जानकारी दर्ज कर सके। ताकि कोई भी अप्रिय घटना होने पर तत्काल उनकी जानकारी उपलब्ध हो सके।

Safety Of Women

 

ये भी पढ़ें : रुपए का लगातार निकल रहा दम, अब तक के सबसे निचले स्तर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *