Uttarakhand CM: उत्तराखंड में बीजेपी की जीत, लेकिन अब ये बनेंगें मुख्यमंत्री

Uk Tak News

Uttarakhand CM: उत्तराखंड में सभी सीटों के निर्णय आ गए हैं। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौन बनेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से लगभग 4000 वोटों से हार गए हैं। जिसके बाद अब सबकी निगाहें सिर्फ इस पर ही टिकी है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा भाजपा के एक के बाद एक तीन मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद अब नई सरकार में नया मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अभी भी संशय बरकरार है।

Uttarakhand CM: Uttarakhand CM

धामी को मौका ? 
Uttarakhand CM : हालांकि कयास यह भी लगाए जा रहे हैं की केंद्रीय नेतृत्व पुष्कर सिंह धामी को एक और मौका दे सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पुष्कर सिंह धामी के नाम से भाजपा ने 47 सीटों का सफर तय किया है। उनके नेतृत्व में ही भाजपा सरकार ने वाहवाही लूटी है। मोदी की युवा पसंद सीएम धामी को एक मौका दिया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए फिर से उपचुनाव कराना होगा। ऐसा भी हो सकता है कि इस बार केंद्रीय नेतृत्व केंद्र से ही किसी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अनिल बलूनी या फिर रमेश पोखरियाल निशंक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

Uttarakhand CM:  Uttarakhand CM

लिस्ट में ये भी :
Uttarakhand CM : ऐसा भी हो सकता है कि केंद्रीय नेतृत्व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ही यह बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं क्योंकि मदन कौशिक पिछली 5 बार से विधानसभा का चुनाव जीते आ रहे हैं। लंबा अनुभव होने के कारण उनको भी एक जिम्मेदारी दी जा सकती है। मुख्यमंत्री की इस लिस्ट में आखिर में नाम सतपाल महाराज का भी हो सकता है क्योंकि सतपाल महाराज लंबे समय से एक कैबिनेट मंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं। Uttarakhand CM

ये भी पढ़ें : बड़े-बड़े दिग्गज नेता नहीं बचा पाए अपनी विधानसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *