Draupadi Murmu : जीत के बेहद करीब द्रौपदी मुर्मू, मिलने लगी शुभकामनाएं

Uk Tak News

Draupadi Murmu : आज देश में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना जारी है। जिसके पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं और दूसरे राउंड में भी द्रौपदी मुर्मू बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कहा जा सकता है कि वो जीत के बेहद करीब हैं ऐसे में उन्हें जीत की शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।

Draupadi Murmu :  Draupadi Murmuअग्रिम बधाई :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए जीत की अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी है। सीएम धामी ने कहा है कि द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर जो बढ़त मिली है और ऐतिहासिक जीत की ओर जा रही है उसकी लिए उनको बहुत बधाई देता हूं। इस दौरान उन्होंने कहा है कि जो उनका चयन हुआ है एक ऐसे समाज से जो हमारे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाला समाज है। उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का और एनडीए के सभी नेताओं का भी धन्यवाद किया।

उधर राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी और प्रदेश की जनता की ओर से अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दीं।

 Draupadi Murmu

Draupadi Murmu : विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

 

ये भी पढ़ें : सोनिया गांधी की ED में पेशी पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *