India President Draupadi : राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के एक विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

Uk Tak News

India President Draupadi : राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। दरअसल राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को उत्तराखंड से 51 विधायकों ने वोट किया। जबकि यशवंत सिन्हा को 15 विधायकों ने अपना मत दिया।

India President Draupadi :

अवैध वोट :

लेकिन उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं जिसमें से 67 सदस्यों ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट किया। हालांकि इनमें से एक विधायक का वोट अवैध रहा है। लेकिन जानकारी के अनुसार प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को उत्तराखंड से 51 वोट मिले जबकि उत्तराखंड में भाजपा के 47 विधायक हैं। वहीं दो निर्दलीय और दो बसपा के विधायकों ने भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट किया था। इसलिए 51 विधायकों का समर्थन मिलना संभावित था। बड़ी बात यह है कि भाजपा सरकार के मंत्री चंदन राम दास ने अस्वस्थ होने के कारण मतदान नहीं किया। लेकिन फिर भी द्रोपति मुर्मू को 51 वोट मिले।

India President Draupadi

India President Draupadi :  जिसमें कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि कांग्रेस के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है क्योंकि उत्तराखंड में कांग्रेस के 19 विधायक हैं जिसमें से 17 विधायकों ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान किया। जबकि दो विधायक तिलकराज बेहड़ और राजेंद्र भंडारी वोटिंग करने नहीं पहुंचे। अब अगर यह माना जाए की जिस विधायक का वोट अवैध हुआ है वह कांग्रेस का है तो फिर भी कांग्रेस की ओर से यशवंत सिन्हा के पक्ष में केवल 15 ही विधायकों ने वोट किया है। तो फिर कांग्रेस के एक विधायक के वोट की क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना है।

India President Draupadi

 

ये भी पढ़ें :  जीत के बेहद करीब द्रौपदी मुर्मू, मिलने लगी शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *