CM Dhami Oath: विधानसभा में सीएम पुष्कर धामी ने विधायक के रूप में ली शपथ

Uk Tak News

CM Dhami Oath : चंपावत ने उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा में विधायक पद की गोपनीयता की शपथ ली। जिसको लेकर तमाम तैयारियां विधानसभा की गई थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सीएम धामी को विधायक पद की शपथ दिलाई।

CM Dhami Oath : CM Dhami Oath :ऐतिहासिक जीत :

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शपथ लेने के बाद कल विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे। कल यानी 14 जून से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और सत्र से पहले उन्होंने विधानसभा सदस्य की शपथ ले ली है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव 2022 में अपनी खटीमा सीट से विधानसभा चुनाव में हार गए थे। लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और उनको दोबारा से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में 23 मार्च को शपथ दिलाई साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत की सीट से उपचुनाव लड़वाया गया।

जिसके लिए चंपावत से विधानसभा चुनाव जीतकर आए कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और लगभग 55000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की जो कि उत्तराखंड के इतिहास में ऐतिहासिक जीत रही।

CM Dhami Oath :

CM Dhami Oath : वहीं 14 जून से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र में पहले ही दिन बजट सत्र होगा। इसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली। शपथ कार्यक्रम के दौरान कई मंत्री विधायकों और अधिकारी मौजूद रहे।

CM Dhami Oath :

 

ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी ने पीएम आवास योजना के 2464 भवनों का किया शिलान्यास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *