Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी RSS और भाजपा पर हुए हमलावर, बताया देश तोड़ने वाली पार्टी

Uk Tak News

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत कर्नाटक में हैं और इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और  RSS ने आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी है साथ ही उन्होंने भाजपा को देश तोड़ने वाली पार्टी बताया।

Bharat Jodo Yatra :

सावरकर पर निशाना :

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश को आजादी महात्मा गांधी और कांग्रेस पार्टी ने दिलाई और आजादी की लड़ाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस और भाजपा कहीं भी नहीं थी। इसके अलावा उन्होंने सावरकर पर भी आरोप लगाए, उन्होंने कहा कि सावरकर ब्रिटिश शासन की मदद कर रहे थे और सावरकर अंग्रेजों से पैसे लेते थे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा की हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि नफरत कौन फैला रहा है और वह किस समुदाय से आता है। उन्होंने कहा कि नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी काम है ऐसे में हम उनके खिलाफ लड़ाई जरूर लड़ेंगे।

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra : इसके अलावा राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। यही वजह है कि कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है और इस यात्रा में केवल मैं ही नहीं बल्कि लाखों लोग पैदल चल रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सीएम धामी के निर्देश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *