Akhilesh Yadav On Joshimath: जोशीमठ पर सियासी जंग शुरू, अखिलेश यादव के ट्वीट पर सीएम धामी का जवाब

Uk Tak News

Akhilesh Yadav On Joshimath : जोशीमठ में इस समय कई घरों पर दरारें आ गई हैं और लोगों को जीवन यापन के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा प्रभावित लोगों को काफी मदद दी जा रही है, लेकिन अब जोशीमठ राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जोशीमठ पर ट्वीट किया तो सीएम धामी ने इसका करारा जवाब दिया है।

Akhilesh Yadav On Joshimath :

Akhilesh Yadav On Joshimath

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि- “राजनीतिक प्रभाव से वैज्ञानिकों पर दबाव बनाकर, जोशीमठ की दरारों की सच्चाई छिपाने की भाजपा सरकार की कोशिश घोर निंदनीय है। लाखों लोगों की ज़िंदगी दांव पर लगी होने की वजह से ये बहुत गंभीर विषय है। जोशीमठ की परियोजनाओं के बारे में ‘पर्यावरण प्रभाव आकलन’ (EIA) की रिपोर्ट का खुलासा हो।”

Akhilesh Yadav On Joshimath : उनके इस ट्वीट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहा कि प्रभावित क्षेत्र से कई दूरी पर बैठकर अफवाह फैलाना ठीक नहीं है और देश के किसी भी कोने में बैठकर उत्तराखंड के बारे में धारणा बना लेना अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ के 60 से 70% लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं।

Akhilesh Yadav On Joshimath

Akhilesh Yadav On Joshimath: सीएम धामी ने कहा कि जोशीमठ की मौजूदा स्थिति को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और दूर बैठकर टिप्पणी ना करें , साथ ही प्रदेश के बारे में इस तरह की अफवाह ना फैलाएं। बता दें कि जोशीमठ में लगभग 700 से 800 घरों में दरारें आ गई हैं और पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में भी दरारे आ चुकी है।

वहीं प्रशासन द्वारा प्रभावित घरों को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है, तो राज्य सरकार की तरफ से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और केंद्र सरकार भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।

 

ये भी पढ़े: बर्फबारी से उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बिछी बर्फ की चादर, पर्यटकों के खिले चेहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *