Action On Corruption : भ्रष्टाचार पर एक्शन, भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप-1064 लॉन्च
Action On Corruption : प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आम जनता के लिए भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड एप 1064 लॉन्च किया है। इस एप पर शिकायत करने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
Action On Corruption :
शिकायत पर कार्यवाही:
यह ऐप विजिलेंस विभाग द्वारा बनाया गया है। इसे लॉन्च करते हुए सीएम धामी का कहना है कि इस ऐप पर जो भी शिकायतें आएंगी उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी और इसके जरिए भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्यवाही होगी साथ ही शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।
Action On Corruption : इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 एप का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जिससे आम जनता को इस ऐप की पूरी जानकारी मिल सके। इस ऐप पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है और शिकायतकर्ता की जानकारी को भी गोपनीय रखा जाएगा, इसके साथ ही पूरा डाटा सुरक्षित रहेगा।
ये भी पढ़ें: विभागों से नाखुश मंत्री बना रहे दूरियां?