Flight Food Menu : उत्तराखंड की स्थानीय फ्लाइट में परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन

Uk Tak News

Flight Food Menu : उत्तराखंड में स्थानीय फ्लाइटों में अब यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। जिस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सहमति जता दी है।

Flight Food Menu:Flight Food Menu

मंडुवा, झंगोरा, बाजरा जैसे अन्य उत्पादों से बने पहाड़ी व्यंजन अब प्रदेश के स्थानीय फ्लाइटों में यात्रियों को परोसे जाएंगे। दरअसल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड से आने-जाने वाली फ्लाइटों में यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसने और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहाड़ी व्यंजनों में न्यूट्रीशियन की मात्रा ज्यादा होती है औऱ यात्रियों को इन व्यंजनों को परोसने से एक नई पहचान मिलेगी साथ ही मार्केटिंग की भी सुविधा मिलेगी। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जताते हुए राज्य के व्यंजनों की सूची मांगी है।

Flight Food Menu

Flight Food Menu : इसके अलावा पर्यटन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, योग व आस्था का मुख्य केंद्र है। ऐसे मर राज्य को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की भी आवश्यकता है।

 

ये भी पढ़े :  राहुल गांधी की ईमेज़ ख़राब करने के लिए भाजपा ने खर्च किए 10 हज़ार करोड़ – करण महारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *