AAP MLA Mahender Goyal :आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा में क्यों लहराई नोटों की गड्डियां

Uk Tak News

AAP MLA Mahender Goyal : आज दिल्ली विधानसभा में तब हंगामा मच गया, जब आम आदमी पार्टी के एक विधायक रिश्वत के पैसे लेकर पहुँचे, जहाँ उन्होंने गवर्नर और मुख्य सचिव पर आरोप लगाते हुए भारी सभा में नोटों की गड्डियां लहराई।

AAP MLA Mahender Goyal :AAP MLA Mahender Goyal

आप पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने विधानसभा में जैसे ही नोटों की गड्डियां लहराई वैसे ही बवाल मच गया। उन्होंने कहा की इन पैसों से मुझे खरीदने की कोशिश की गई और दिल्ली में नर्सिंग भर्ती पर रिश्वरखोरी के आरोप लगाए। जानकारी के मुताबिक विधायक महेंद्र गोयल नोटों से भरा बैग लेकर विधानसभा पहुंचे थे, जिसमें लगभग 15 लाख रुपये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में नर्सिंग भर्ती में ये पैसे उन्हें रिश्वत के तौर पर दिए गये हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत करने पर एलजी और मुख्य सचिव ने उनसे सेटिंग करनी चाही। जिस पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अस्पतालों में चल रहे भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करने की मांग की।

AAP MLA Mahender Goyal

AAP MLA Mahender Goyal :  इसके साथ ही उन्होंने सभी से इस मुद्दे पे राजनीति ना करने की अपील की। विधायक महेंद्र ने कहा कि उनकी जान को भी खतरा है। उन्होंने रिश्वरखोरी का ये आरोप बीजेपी पर लगाया है जिसके बाद भाजपा ने कहा कहा की असल मुद्दे से हटाने के लिए ये सब किया जा रहा है। बता दें कि रिश्वरखोरी का आरोप दिल्ली के अम्बेडकर अस्पताल पर लगा है, जहाँ कई कर्मचारी कॉन्ट्रेक्ट बेस पर काम करते हैं।

 

ये भी पढ़े: जोशीमठ में बर्फबारी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, रुका ध्वस्तीकरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *