Uttarakhand Elections 2022 : उत्तराखंड चुनाव 2022 के दंगल में उतरेंगी 40 पार्टियां
Uttarakhand Elections 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं, जिसमें 40 से अधिक पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय स्तर के मान्यता प्राप्त दलों के साथ उत्तराखंड में भी पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों की एक सूची जारी की है |

Uttarakhand Elections 2022 : राजनीतिक दलों के पंजीकरण भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर होती है, आयोग हर चुनाव से पहले सभी राज्य में चुनाव लड़ने के लिए दलों की सूची जारी करता है, दोनों की प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाते हैं, आयोग की सूची में 40 दलों के नाम है, इसमें 8 राष्ट्रीय दल जबकि 32 पंजीकृत मान्यता प्राप्त दल है , चुनाव प्रक्रिया शुरू होने तक इसमें कुछ और अन्य दलों के नाम शामिल हो सकते हैं |
Uttarakhand Elections 2022 : दूसरे राज्यों में मान्यता प्राप्त दल उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की मांग कर सकते हैं, 2002 में 28 पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव लड़े थे, जबकि 2007 में 37 पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था, साथ ही 2012 में 43 पार्टियां उत्तराखंड में चुनाव लड़ी थी, तो वहीं 2017 में 34 पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव लड़े थे, इस बार 2022 के इलेक्शन में 40 पार्टियों से अधिक चुनाव लड़ने जा रही हैं |
Uttarakhand Elections 2022 :
यह है राष्ट्रीय दल :
Uttarakhand Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट, नेशनल पीपल पार्टी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ,ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस