Uttarakhand Election 2022 : पति और पत्नी एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का रण सज चुका है। ऐसे में चुनाव के अनोखे रंग दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोमेश्वर विधानसभा में एक अजब ही रंग देखने को मिला है। जहां पति और पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं। चुनावी अखाड़े में अब पति, पत्नी आमने- सामने आ गए हैं। जिसके बाद वो सभी के लिए चर्चा का विषय बन गये हैं।
Uttarakhand Election 2022 :
पति पत्नी में चुनावी जंग :
Uttarakhand Election 2022 : सोमेश्वर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के बलवंत राय चुनाव लड़ रहे हैं तो उनकी पत्नी मधुबाला आर्य निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सोमेश्वर से चुनावी मैदान में उतर चुकी है। लोगों को यह देखना काफी अजब गजब लग रहा है कि दिन में तो दोनों पति पत्नी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। लेकिन रात में एक साथ खाना भी खा रहे हैं।
घर पर साथ बरकरार :
Uttarakhand Election 2022 : दरअसल बलवंत राय और उनकी पत्नी मधुबाला आर्य पिछले दो दशक से भाजपा पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। हालांकि मधुबाला आर्य ने भाजपा से सोमेश्वर सीट की दावेदारी पेश की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का इरादा किया जबकि बलवंत राय ने समाजवादी पार्टी से अपना नामांकन किया है। इन दोनों ही पति पत्नियों की चुनावी मैदान में टक्कर काफी दिलचस्प होने वाली है।
ये भी पढ़ें : जंगलों में बनायीं जा रही अवैध कच्ची शराब को रोकने के लिए दारोगा ने किया ये काम