Uttarakhand Election 2022 : राज्य के विधानसभा चुनाव में 750 उम्मीदवार चुनावी दंगल के लिए तैयार
Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए 750 प्रत्याशियों ने नामांकन भरकर चुनावी मैदान में दंगल के लिए उतर चुके हैं। जहां राजधानी देहरादून जिले में सबसे ज्यादा कुल 144 नामांकन भरे गए हैं। वहीं सबसे कम 16 नामांकन चंपावत जिले में हुए हैं। देहरादून जिले में 10 विधानसभा सीट है तो चंपावत में मात्र 2 विधानसभा सीटें हैं।
Uttarakhand Election 2022 : 
नाम वापसी की अंतिम तारीख :
Uttarakhand Election 2022 : देहरादून में 144 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। तो चंपावत में 16 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर आॅर राजेश कुमार ने बताया है की राजधानी देहरादून के 5 विधानसभा सीटों पर 144 नामांकन भरे गए हैं। जिसमें भाजपा, कांग्रेस और अन्य दल के प्रत्याशी शामिल है। वहीं आगामी 31 जनवरी तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। वहीं प्रत्याशियों से आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए भी अपील की।
ये भी पढ़ें : उत्तराखंड में चुनावी महाभारत से बाहर हुए दो दिग्गज रावत