Uttarakhand Chunav 2022 : उत्तराखंड में लोकतंत्र के महापर्व के लिए सजे बूथ
Uttarakhand Chunav 2022 : राज्य में कल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान होने हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है साथ ही पोलिंग पार्टियां भी रवाना हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश में 150 आदर्श पोलिंग बूथ और पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों में स्टाफ सुरक्षाकर्मी और पुलिस तैनात रहेंगे। आपको बता दें कि मतदान केंद्रों में बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए आराम कक्ष भी बनाया गया है।
Uttarakhand Chunav 2022 : 
पोलिंग बूथों पर सुविधाएं :
Uttarakhand Chunav 2022 : उत्तराखंड की पोलिंग बूथों में हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद रहेंगी, साथ ही मतदान कर्मियों और स्वयंसेवकों के लिए भी उचित व्यवस्थाएं की गई हैं। पोलिंग बूथों को मतदान के संदेशों के साथ वॉल पेंटिंग करते हुए सजाया गया है। जो देखने में बहुत ही आकर्षक लग रहा है। सभी पोलिंग बूथों में आवश्यक सुविधाएं जैसे शौचालय, पीने की व्यवस्था, व्हीलचेयर, प्रतीक्षालय आदि बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें : लक्सर में वोटरों को रिझाने के लिए “बिरयानी दावत” दे रहे प्रत्याशी