Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन पर किया हमला, युद्ध का ऐलान
Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच विवादों के बाद अब युद्ध का ऐलान हो चुका है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसके बाद यूक्रेन ने दुनिया के सभी बड़े देशों से मदद की गुहार लगा रहा है और भारत से मदद मांगते हुए कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति से बात करें। वहीं भारतीय दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय नागरिक व्याकुल ना हो वह जहां है, वहीं सुरक्षित रहें।
Russia-Ukraine War : 
एयर डिफेंस तबाह :
Russia-Ukraine War : वहीं रूसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन में आपातकाल लागू कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक रूसी सेना यूक्रेन में तेजी से बढ़ रही ,है साथ ही कई लोग भी घायल हो चुके हैं। वहीं ऐसी स्थिति में यूक्रेन में रह रहे देश के छात्रों के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रूस ने यूक्रेन का एयर डिफेंस भी तबाह कर दिया है।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री धामी के जनपद में अवैध खनन ने पकड़ा जोर ?