Republic Day Parade 2023 : गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई देगी उत्तराखण्ड की मानसखण्ड झांकी
Republic Day Parade 2023 : इस साल गणतंत्र दिवस परेड के कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड राज्य से मानसखण्ड की झांकी दिखाई देगी।
Republic Day Parade 2023 :
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए उत्तराखण्ड राज्य की झांकी का चयन हो गया है। बता दें कि सूचना विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मानसखण्ड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मानसखण्ड’ की झांकी के प्रदर्शन को स्वीकृति मिल गयी है। सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी कहना है कि झांकी के आगे और मध्य भाग में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए हिरन, बारहसिंघा, घुरल, मोर और कई पक्षी दिखाई देंगे। वहीं झांकी के पिछले भाग में प्रसिद्ध जागेश्वर मन्दिर और देवदार के वृक्ष देखने को मिलेंगे।
Republic Day Parade 2023 : उन्होंने बताया कि झांकी में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ‘ऐपण’ का भी दिखाई देगी। इसके अलावा प्रदेश की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए छोलिया नृत्य का दल भी नजर आएगा। बता दें कि अभी तक कर्त्तव्य पथ पर उत्तराखंड की 13 झांकियों और संस्कृति का प्रदर्शन किया गया है।
ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने बच्चों के साथ इस तरह मनाया नया साल