Landslide In Nainital : नैनीताल के रामगढ़ में भारी भूस्खलन, मलबे ने मचाई तबाही

Uk Tak News

Landslide In Nainital : उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के कारण भारी भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। ऐसे में नैनीताल जिले के रामगढ़ में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ है जिसने भारी तबाही मचाई है।

Landslide In Nainital : Landslide In Nainital

हली गांव में लैंडस्लाइड :

नैनीताल जिले के रामगढ़ में भारी बारिश के कारण हली गांव में लैंडस्लाइड हुआ है। भारी भूस्खलन के कारण मलबा लोगों के घरों और खेतों में घुस गया है साथ ही गांव की सड़क भी बंद हो चुकी है। भारी भूस्खलन जहां सड़कों नुकसान पहुंचा है तो खेतों की फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा घरों और खेतों में घुस गया है। जिससे भारी नुकसान हुआ है और गांव की लगभग 5 से ज्यादा जगहों पर भारी मलबा आया है।

Landslide In Nainital

Landslide In Nainital :  वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि रामगढ़ में संपर्क मार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है। वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस घटना का अंदेशा उन्हें पहले ही था और उन्होंने विभागों के अधिकारियों को बता दिया था। लेकिन उनकी तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया।

Landslide In Nainital

 

ये भी पढ़ें : मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने किए तबादले, मुख्यमंत्री ने लगाई तत्काल रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *