Kanwar Mela 2022 : कांवड़ मेले में शिव भक्ति के साथ दिखी देशभक्ति
Kanwar Mela 2022 : हरिद्वार कांवड़ मेले में शिव भक्ति के साथ.साथ देशभक्ति के भी नजारे देखे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंच रहे कावड़िए अपने साथ तिरंगा झंडा भी लेकर चल रहे हैं। हजारों लाखों तिरंगों से धर्म नगरी में मानो देशभक्तों की बाढ़ सी आ गई।
Kanwar Mela 2022 : 
देश की शान :
हरिद्वार में कांवड़ मेला चल रहा है। आस्था के महा आयोजन में तरह-तरह की कांवडे हरिद्वार में देखी जा रही हैं। इस दौरान कांवड़ों के साथ-साथ शिव भक्त तिरंगे झंडे भी भी लेकर चल रहे हैं। जिससे यहां का नजारा मनोरम हो गया है। इस बार तिरंगा झंडा लेकर पहुंचने वाले कावड़ियों की तादाद बहुत बढ़ी है। कावड़ियों के इस रेले में कोई गाड़ी के ऊपर तिरंगा झंडा लगाए हुए हैं। तो कोई फक्र से झंडा लेकर पैदल चल रहा है। कावड़ियों का कहना है कि तिरंगा देश की आन बान और शान है। जैसे भगवान शंकर में हमारी अटूट आस्था है उसी तरह राष्ट्रध्वज भी हमारे लिए सर्वोपरि है।
Kanwar Mela 2022 : आस्था के सैलाब में जहां हरिद्वार भगवा रंग से रंगा दिख रहा है। वहीं देश की प्रतिष्ठा के प्रतीक तिरंगे झंडे के मेले में शामिल होने से धर्म नगरी का मंजर खास बन गया है।
ये भी पढ़ें : लोकसभा सदन में हंगामे को लेकर चार कांग्रेसी सांसद निलंबित