Jitendra Narayan Tyagi News : हेट स्पीच मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी ने किया सरेंडर
Jitendra Narayan Tyagi News : हरिद्वार में हुई धर्म संसद में दिए बयान को लेकर अंतरिम जमानत पर रहे जितेंद्र नारायण त्यागी ने आज हरिद्वार में सरेंडर कर दिया। अब कुछ ही देर में जितेंद्र नारायण त्यागी जेल जाएंगे।
Jitendra Narayan Tyagi News : समर्थन में अखाड़ा परिषद :
हरिद्वार में हुई धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में अब वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी के समर्थन में अखाड़ा परिषद खुल कर आ गया है। संतों की सर्वोच्च संस्था अखाड़ा परिषद अब वसीम रिजवी को दोष मुक्त कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। वसीम रिजवी ने सरेंडर करने से पहले अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी से मुलाकात की। खराब स्वास्थ्य के आधार पर हरिद्वार जेल में बंद वसीम रिजवी को जमानत मिली थी।
Jitendra Narayan Tyagi News : सुप्रीम कोर्ट ने 29 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत खारिज करते हुए 2 सितंबर तक सरेंडर के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज वसीम रिजवी हरिद्वार कोर्ट पहुंचे। इससे पहले उन्होंने निरंजनी अखाड़े में संतों से वार्ता की और कहा कि वो साजिश के शिकार हुए हैं।
ये भी पढ़ें : देश को समर्पित स्वदेशी आईएनएस विक्रांत, पीएम मोदी ने किया जलावतरण