Hindenburg Report Adani: अडानी मामले पर कांग्रेस का ‘हल्ला बोल’, विरोध प्रदर्शन जारी

Uk Tak News

Hindenburg Report Adani : आज कांग्रेस ने अड़ानी मामले में देशभर में विरोध प्रदर्शन किया, इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एलआईसी और एसबीआई के ऑफिसों के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।

Hindenburg Report Adani :

Hindenburg Report Adani

कांग्रेस ने आज संसद से सड़क तक अडानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में LIC दफ्तरों और SBI की शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने दफ्तरों के गेट पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि हिडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद जहां अड़ानी ग्रुप के शेयर के दाम घट गए तो विपक्ष भी सरकार पर लगातार हमला है। कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा गौतम अडानी को लाभ पहुंचाया जा रहा है और अगर सरकार सही है तो इस पूरे मामले की जांच कराई जाए।

Hindenburg Report Adani

Hindenburg Report Adani : देहरादून के साथ ही हरिद्वार और हल्द्वानी शहर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन देखा गया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने आडवाणी के साथ मिलकर देश की आम जनता को लूटने का काम किया है। बता दें कि अड़ानी ग्रुप के शेयरों में हेरफेर के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *