Gangotri Dham Yatra : सीएम धामी पहुंचे गंगोत्री धाम, एक किलोमीटर का किया ट्रैक
Gangotri Dham Yatra : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गंगोत्री पहुंचे। जहां गंगोत्री धाम में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पतंजलि के संयुक्त अभियान दल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे।
Gangotri Dham Yatra :
संयुक्त अभियान दल रवाना :
सीएम धामी आज गंगोत्री से गोमुख मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर तक ट्रैक करके मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना की साथ ही सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना भी की। इसके साथ कि उन्होंने कहा कि चारों धामों में अभी तक रिकॉर्ड तोड़ 31लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एक संयुक्त अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, बता दें कि अभियान दल गंगोत्री के रक्तवन ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना किया गया है।
Gangotri Dham Yatra : इसके साथ ही गंगोत्री धाम के गंगा तट पर बाबा रामदेव ने लगभग 3 घंटे तक योग किया और कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड अध्यात्म और सांस्कृतिक राजधानी बनने जा रहा है।
ये भी पढ़ें : पीएम और सीएम के जन्मदिन पर होंगे खास कार्यक्रम, कांग्रेस ने कसा तंज