Doon Police Raid : बिना लाइसेंस ढाबे में शराब पिलाना संचालक को पड़ा भारी ,पुलिस ने किया गिरफ्तार
Doon Police Raid : बिना लाइसेंस के ढाबे में शराब पिलाना संचालक को भारी पड़ गया है , आपको बता दे देहरादून पुलिस ने नशे के बढ़ते सेवन को कम करने के लिए अभियान चलाये हुए है, जिसके तहत दून पुलिस ने छापेमारी की और ढाबों पर अवैध तरीके से लोगो को शराब पिलाने वाले संचालको पर बड़ी कार्यवाही की है |

Doon Police Raid : जिसमे पुलिस ने आबकारी अधिनियम में संचालको के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया ,जिसके बाद ढाबे संचालक को कोर्ट में पेश किया जायेगा, लम्बे समय से दून पुलिस नशे पर नकेल करने के लिए काम कर रही है, जिसके लिए तरह तरह के अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाये जा रहे है, राजधानी देहरादून में नशे का व्यापार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ऐसे में खुले आम ढाबो और होटलो में लोगो को शराब पिलाने का चलन भी शुरू हो रखा है |
Doon Police Raid :

Doon Police Raid : ऐसे में पुलिस की इस कार्यवाही से उन सभी ढाबा संचालको को सिख मिलेगी जो थोड़े से लालच के चक्कर में लोगो को अपने ढाबे और होटलो में बैठाकर शराब पिलाते है साथ ही डीआईजी देहरादून जन्मेजय खंडूरी का कहना है की नशे के खिलाफ कड़े अभियान चलाये जा रहे है और पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है जो भी व्यक्ति नशे को संरक्षक करने का काम करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी

