Diwali Bonus To Workers : दीपावली पर सीएम धामी ने सरकारी कर्मचारियों की दी बड़ी सौगात
Diwali Bonus To Workers : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए दीपावली बोनस और DA दोनों को मंजूरी दे दी है इससे प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
Diwali Bonus To Workers : 
दीपावली त्यौहार पर सब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने दीपावली बोनस के एलान के साथ ही महंगाई भत्ते को भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि राज्य के सरकारी कर्मचारी बोनस मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे और आज सीएम धामी ने इसका ऐलान कर दिया। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सराकरी कर्मचारियों के दीपावली बोनस और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता को लेकर अलग-अलग प्रस्तावों पर सहमति बनी थी।
Diwali Bonus To Workers : हालांकि सीएम के इस ऐलान पर अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। लेकिन सीएम की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही शासन के स्तर पर आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग के चेकिंग अभियान में आ रही रूकावट