CM Dhami On Delhi Tour: नई दिल्ली में सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
CM Dhami On Delhi Tour : उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की।
CM Dhami On Delhi Tour :
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की और कई राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग मंत्रालय डॉ महेंद्र नाथ पांडे से शिष्टाचार भेंट की और औद्योगिकरण में प्रदेश को मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और राज्य में जल्द से जल्द इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनवाने का अनुरोध किया।
CM Dhami On Delhi Tour : सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडे से राज्य में इंटरेस्टेड पार्टनर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करवाने का अनुरोध किया, तो उन्होंने उत्तराखंड में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें : नए साल पर केंद्र सरकार का तोहफा, मिलेगा फ्री राशन