CM dhami Instructed : सीएम धामी राज्य संपत्ति विभाग से नाखुश, दिए निर्देश
CM dhami Instructed : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य संपत्ति विभाग की बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य किए जा रहे हैं उन्हें सुनियोजित तरीके से किया जाए। जिसमें कि कम खर्च में ज्यादा आउटपुट मिले।
CM dhami Instructed :
नई योजनाएं :
सीएम धामी ने बैठक के दौरान कहा कि राज्य की आर्थिकी बढ़ाने के लिए विभागों को सुनियोजित प्लानिंग करनी चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए जो भी नई योजनाएं बन रही है, उसमें निर्धारित समय अवधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण किए जाएं। आज की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य संपत्ति विभाग के प्रस्तुतीकरण से नाखुश नजर आए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म और स्पष्ट धरातल पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए जाएं।
CM dhami Instructed : इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा। उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को कार्य में तेजी और आपसी समन्वय में के साथ कार्य करना होगा।
ये भी पढ़ें : सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का उत्तराखंड कनेक्शन