CM Dhami In Badrinath : बद्रीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, दिए ये निर्देश
CM Dhami In Badrinath : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जहां पर बद्रीनाथ जी की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान को लेकर निरक्षण किया है।
CM Dhami In Badrinath :
निर्माण कार्यों का जायजा :
मास्टर प्लान के तहत बद्रीनाथ धाम में एक नया स्वरूप नजर आएगा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बद्रीनाथ को संवारने का काम जोरों शोरों से चल रहा है। बद्रीनाथ में सभी सुख सुविधा यात्रियों के लिए बनाने की कवायद राज्य सरकार कर रही है। बद्रीनाथ में चले निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए है। बद्रीनाथ में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिसको लेकर पुष्कर धामी ने लोगों का धन्यवाद किया।

CM Dhami In Badrinath : उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा जोरों शोरों से चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। अभी तक 20 लाख से अधिक लोग चारधाम यात्रा में पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें : अग्निपथ पर पुलिस का लाठीचार्ज, नहर में कूदे युवक

