Cannes Film Festival 2022 : कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर इंडियन जलवे , फिल्मों की स्क्रीनिंग
Cannes Film Festival 2022 : कान फिल्म फेस्टिवल साल 2022 में भारतीय सिलेब्स ने रेड कारपेट की शोभा बढ़ाई। जहां दीपिका पादुकोण तमन्ना भाटिया और उर्वशी रौतेला, पूजा हेगड़े के साथ ही हिना खान ने अपना जलवा बिखेरा। तो वहीं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारत के 11 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया वहीं भारत की छह फिल्मों की स्क्रीनिंग यहां की जाएगी।
Cannes Film Festival 2022 :
रेड कारपेट पर एंट्री :
Cannes Film Festival 2022 : कान फेस्टिवल में जहां सबकी निगाहें इंडियन सेलेब्स और भारतीय फिल्मों पर टिकी हुई हैं। तो इंडिया को अकाउंट ऑफ ऑनर दिया गया है। रेड कारपेट पर दीपिका ने साड़ी पहनकर एंट्री की तो उर्वशी रौतेला ने भी वाइट गाउन में जलवे दिखाए और तमन्ना भाटिया ने ब्लैक और वाइट कलर के गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके अलावा राजस्थानी लोक गायक मामे खान भारत के पहले लोक कलाकार बने जिन्होंने रेड कारपेट पर एंट्री की।
Cannes Film Festival 2022 : वहीं इस साल होने जा रहे कान फिल्म फेस्टिवल में इंडिया की 6 फिल्में दिखाई जाएंगी। जिनमें आर माधवन की रॉकेटरी जयराज की ट्री फुल ऑफ पैरेट्स निखिल महाजन की गोदावरी हिंदी फिल्म एक जगह अपनी शंकर श्रीकुमार की अल्फा बीटा गामा का वर्ल्ड प्रीमियर में प्रदर्शित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : केदारनाथ यात्रा के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट