Black Day Against Emergency : आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
Black Day Against Emergency : आज प्रदेश भर में आपातकाल के खिलाफ भाजपा ने काला दिवस मनाया। इस दौरान सीएम धामी ने आपातकाल सेनानियों को सम्मानित किया। वहीं कांग्रेस ने काला दिवस मनाया जाने पर कई सवाल भी खड़े किए।
Black Day Against Emergency :
मनाया काला दिवस :
25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने पूरे देश में आपातकाल घोषित कर दिया था।आज इसके विरोध में भाजपा ने प्रदेशभर में काला दिवस मनाया। जहां रुद्रपुर दौरे पर रहे सीएम धामी ने 28 आपातकाल सेनानियों को सम्मानित किया और कहा कि उन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष के साथ ही जिलों की यातनाओं को सहा है। प्रदेश के कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कांग्रेस सरकार का पुतला भी फूंका और इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई इमरजेंसी को लोकतंत्र की हत्या बताया और साथ ही कहा कि देश के इतिहास के लिए एक कलंक है।
Black Day Against Emergency : वहीं काला दिवस मनाए जाने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि देश के हालातों को देखते हुए उन्होंने आपातकाल घोषित किया था साथ ही कहा कि बीजेपी के शासनकाल से बड़ा आपातकाल इस देश में कभी नहीं रहा और इस समय अघोषित आपातकाल चल रहा है।
ये भी पढ़ें : कर्मचारियों ने अधिकारियों पर लगाया आरोप, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र